HomePunjabअमृतसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का रंग, अमन अरोड़ा ने...

अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का रंग, अमन अरोड़ा ने शहीदों को किया नमन

अमृतसर: गुरु नानक स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई, जब राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान तिरंगा अटक गया। 13 अगस्त को हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में भी इसी तरह की स्थिति सामने आई थी। 15 अगस्त को मुख्य समारोह के दौरान भी तिरंगा नहीं खुल सका। इसके बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मंच से संबोधन शुरू किया और लोगों के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।

जलियांवाला बाग और शहीद ऊधम सिंह को किया याद

अपने संबोधन में अमन अरोड़ा ने अमृतसर की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह वही पवित्र धरती है, जिस पर गुरु साहिब की कृपा रही है और जिसने जलियांवाला बाग के ऐतिहासिक बलिदान को देखा है। उन्होंने शहीद ऊधम सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद सुनाम ऊधम सिंह वाला की धरती से आते हैं और वहां सेवा करने का अवसर उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए 21 साल बाद लंदन में जाकर अंग्रेज अधिकारी माइकल ओ’ड्वायर की हत्या की थी।

भगत सिंह समेत अन्य शहीदों को किया नमन

मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन बलिदान करने वाले शहीदों को याद करते हुए कहा कि उस दौर में देश के कई युवा कम उम्र में ही राष्ट्र की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हो गए थे।

उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और लाला लाजपत राय के योगदान को याद किया। अमन अरोड़ा ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने देश के भविष्य और आजादी के सपने के लिए अपने जीवन की परवाह नहीं की। उन्होंने खास तौर पर भगत सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि महज 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए फांसी का फंदा स्वीकार कर लिया था। उन्होंने कहा कि भगत सिंह आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।

परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अमन अरोड़ा ने पंजाब पुलिस के जवानों और एनसीसी कैडेट्स की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। जिले के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित समारोह में पंजाबी संस्कृति और देशभक्ति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments