HomePunjabकनाडा में पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के करीबी...

कनाडा में पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के करीबी गोल्डी ढिल्लों ने ली जिम्मेदारी

टोरंटो: कनाडा में एक बार फिर लॉरेंस गैंग की धमक सुनाई दी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी माने जाने वाले गोल्डी ढिल्लों ने पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस हमले का दावा किया और इसकी वजह भी बताई है।

लॉरेंस गैंग की ओर से जारी की गई पोस्ट में कहा गया है कि यह फायरिंग सिंगर चन्नी नट्टन की एक अन्य गायक सरदार खैहरा से बढ़ती नजदीकियों के कारण की गई है।

गैंग ने अपनी पोस्ट में लिखा, “सत श्री अकाल, मैं गोल्डी ढिल्लों (लॉरेंस गैंग) बोल रहा हूं, जो कल गायक चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग (गोलीबारी) हुई थी, उसका कारण सरदार खैहरा है।”

पोस्ट में आगे चेतावनी देते हुए लिखा गया, “कोई भी व्यक्ति और गायक, आगे चलकर सरदार खेहरा के साथ कोई काम या संबंध रखेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा, क्योंकि सरदार खैहरा को हम आगे भी जानी-मानी क्षति (नुकसान) पहुंचाएंगे। चन्नी नट्टन से हमारी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मगर खैहरा के साथ काम करने वाले का यही हाल होगा।” इस पोस्ट के आखिर में “बॉस यूरोप” लिखा गया है।

गौरतलब है कि कनाडा में इससे पहले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर भी फायरिंग की घटना सामने आ चुकी है, जिसकी जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग से जुड़े लोगों ने ली थी।

सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस गैंग की कमान अब गोल्डी ढिल्लों के हाथों में आ गई है। गोल्डी ढिल्लों का असली नाम गुरप्रीत सिंह है और वह मूल रूप से पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। खुफिया जानकारी के मुताबिक, ढिल्लों इस समय जर्मनी में बैठकर गैंग को ऑपरेट कर रहा है और सोशल मीडिया के जरिए लगातार धमकी भरे संदेश जारी कर रहा है।

पहले इस गैंग की कमान गोल्डी बराड़ संभाल रहा था, लेकिन बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई से मतभेद बढ़ने के बाद अब गैंग का नेतृत्व गोल्डी ढिल्लों को सौंप दिया गया है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि गोल्डी ढिल्लों कई अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्कों के संपर्क में है और विदेश से ही गैंग की गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments