HomePunjabकनाडा हादसा: ट्रक चलाते वक्त लूडो खेल रहा था पंजाबी ड्राइवर, मां-बेटे...

कनाडा हादसा: ट्रक चलाते वक्त लूडो खेल रहा था पंजाबी ड्राइवर, मां-बेटे की मौत के बाद अब आरोपी गिरफ्तार

कनाडा/क्यूबेक: कनाडा में तीन साल पहले हुए एक भीषण सड़क हादसे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी पंजाबी ट्रक ड्राइवर बलजीत सिंह (29) ने स्वीकार किया है कि दुर्घटना के समय वह अपने मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। इस लापरवाही के कारण एक ही परिवार के दो सदस्यों की जान चली गई। अब अंतरराष्ट्रीय वारंट के आधार पर उसे अमेरिका से गिरफ्तार कर कनाडा पुलिस के हवाले किया गया है।

क्या था पूरा मामला?

यह घटना 19 जुलाई 2022 की रात क्यूबेक शहर के ब्रॉसार्ड में हाईवे 30 पर हुई थी। बलजीत सिंह का ट्रक एक कार से जा टकराया, जिसमें सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके पैर की हड्डियां टूट गई थीं।

हादसे के बाद पंजाब और अमेरिका भागा आरोपी

हादसे के अगले दिन, यानी 20 जुलाई 2022 को बलजीत को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसने तुरंत फ्लाइट की टिकट बुक की और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पंजाब (भारत) भाग आया। पंजाब में काफी समय बिताने के बाद वह अवैध रूप से कैलिफोर्निया (अमेरिका) चला गया।

अंतरराष्ट्रीय वारंट और गिरफ्तारी

बलजीत की इस करतूत के बाद कनाडा पुलिस ने उसके खिलाफ इंटरनेशनल वारंट जारी किया।

  • 21 अगस्त 2025: कैलिफोर्निया पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

  • सितंबर 2025: अमेरिकी अधिकारियों ने उसे कनाडा पुलिस को सौंप दिया।

डैशकैम फुटेज से खुला ‘लूडो’ का राज

कनाडा पुलिस की पूछताछ में बलजीत सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक के डैशकैम (Dashcam) की फुटेज बरामद की, जिसमें साफ दिख रहा है कि वह ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर लूडो खेल रहा था।

चौंकाने वाला खुलासा: बलजीत ने माना कि वह इससे पहले भी ड्राइविंग के दौरान 18 बार मोबाइल पर गेम खेल चुका था। इसी लापरवाही की वजह से उस दिन उसका ध्यान सड़क से हटा और ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

हो सकती है उम्रकैद

बलजीत सिंह फिलहाल कनाडा पुलिस की हिरासत में है। उस पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और दो लोगों की मौत का कारण बनने के तहत गंभीर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, इस संगीन जुर्म और जानबूझकर की गई लापरवाही के लिए कोर्ट उसे उम्रकैद की सजा सुना सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments