HomeHaryanaकरनाल के BJP विधायक जगमोहन आनंद को धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के...

करनाल के BJP विधायक जगमोहन आनंद को धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से भेजा पत्र

करनाल। हरियाणा के करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विधायक को डाक के जरिए एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है। इसमें विधायक और उनके बेटे को गोलियों से जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे पत्र में विधायक को एक महीने के भीतर गोली मारकर हत्या करने की बात कही गई है। साथ ही उनके बेटे को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने के बाद विधायक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विधायक जगमोहन आनंद ने इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब धमकी भरे पत्र को जांच का अहम हिस्सा मानते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि इसे कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि धमकी वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई है या फिर किसी ने गैंग के नाम का इस्तेमाल कर विधायक को डराने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments