HomePunjabकांग्रेस का चुनाव बहिष्कार हार का डर, 'आप' नेता धालीवाल बोले- धक्केशाही...

कांग्रेस का चुनाव बहिष्कार हार का डर, ‘आप’ नेता धालीवाल बोले- धक्केशाही तो कांग्रेस के डीएनए में है

अमृतसर/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस द्वारा चुनाव बहिष्कार के ऐलान को महज एक बहाना और हार का डर बताया है। धालीवाल ने कहा कि पंजाब के इतिहास में अगर किसी ने धक्केशाही और विश्वासघात की इबारत लिखी है, तो वह कांग्रेस ही है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस अमृतसर देहाती के किसी भी इलाके में उनके साथ हुई धक्केशाही का एक भी सबूत पेश करे। धालीवाल ने कहा कि सच्चाई यह है कि ‘आप’ उम्मीदवार लखविंदर सिंह खुद कांग्रेसियों की गुंडागर्दी का शिकार होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

धालीवाल ने कांग्रेस के अंदरूनी कलह पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिस पार्टी में 5-5 मुख्यमंत्री बनने के दावेदार घूम रहे हों, उसका बर्बाद होना तय है। उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस में सीएम चेहरे के लिए भी बोली लगती है। ‘आप’ नेता ने 1984 के सिख कत्लेआम और झूठे पुलिस मुकाबलों की याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास दागदार रहा है और आज वे नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने अकाली दल पर भी एसजीपीसी के दुरुपयोग का आरोप लगाया और कहा कि जनता ‘आप’ की विकास की राजनीति के साथ खड़ी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments