HomeEntertainmentकुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, हार्ट अटैक के...

कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, हार्ट अटैक के बाद तोड़ा दम; बॉलीवुड में शोक की लहर

नई दिल्ली। बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘फूल और कांटे’ और ‘ये दिल्लगी’ जैसी कई हिट फिल्मों का निर्देशन करने वाले मशहूर निर्देशक कुकू कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कुकू कोहली दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी के पति थे। उनके निधन की पुष्टि फिल्ममेकर अशोक पंडित ने की है।

‘मिड डे’ को दिए इंटरव्यू में अशोक पंडित ने बताया कि कुकू कोहली का मंगलवार शाम निधन हुआ। उन्होंने कहा कि निर्देशक को अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

अशोक पंडित ने कुकू कोहली के निधन को बेहद चौंकाने वाला और दुखद बताया। उन्होंने कहा कि वह सुबह तक बिल्कुल ठीक थे और उनकी अचानक मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है।

कुकू कोहली ने अपने निर्देशन के जरिए बॉलीवुड में खास पहचान बनाई थी। उनकी फिल्मों ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि कई कलाकारों के करियर को भी नई दिशा दी। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments