HomePunjabकुराली में प्रेम प्रसंग को लेकर खूनी वारदात, युवक ने प्रेमी के...

कुराली में प्रेम प्रसंग को लेकर खूनी वारदात, युवक ने प्रेमी के परिवार पर किया हमला; मां की मौत

कुराली। प्रेम प्रसंग को लेकर कुराली में एक युवक द्वारा अपनी बहन के प्रेमी के परिवार पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में प्रेमी की मां सरोज रानी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता ओमनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, ओमनाथ का बेटा बिट्टू आरोपी की बहन का दोस्त था। शुक्रवार को आरोपी की बहन ओमनाथ के घर आई हुई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि घर पहुंचते ही उसने सरोज रानी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि पत्नी को बचाने के लिए ओमनाथ आगे आए, जिसके बाद आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सरोज रानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल ओमनाथ को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोहाली के अस्पताल रेफर किया गया।

एसएचओ हर्ष मोहन गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में वारदात की वजह प्रेम संबंध सामने आई है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments