HomeHaryanaकैथल पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ के बाद 5 हजारी इनामी बदमाश...

कैथल पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ के बाद 5 हजारी इनामी बदमाश ‘कोहली’ गिरफ्तार, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई SI की जान

कैथल: हरियाणा के कैथल जिले में अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। आज सुबह तड़के पूंडरी क्षेत्र के गांव फरल के पास एवीटी (AVT) स्टाफ और कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ कोहली के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को घायल अवस्था में दबोच लिया है।

तड़के 4 बजे हुई मुठभेड़

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 5,000 रुपये का इनामी बदमाश संदीप किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही एवीटी स्टाफ के इंचार्ज एसआई मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ घेराबंदी के लिए पहुंचे। सुबह करीब 4 बजे जब पुलिस का सामना बदमाश से हुआ, तो उसने समर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

बुलेटप्रूफ जैकेट बनी सुरक्षा कवच

मुठभेड़ के दौरान एक समय ऐसा आया जब बदमाश द्वारा चलाई गई गोली सीधे एसआई मुकेश कुमार को लगी। गनीमत यह रही कि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे गोली जैकेट पर ही अटक गई और उनकी जान बाल-बाल बच गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई और गिरफ्तारी

आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश संदीप के पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments