HomePunjabकैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का UK दौरा रद्द होने पर बवाल; बोले-...

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का UK दौरा रद्द होने पर बवाल; बोले- यह राजनीतिक प्रतिशोध, आर्थिक विकास पर पड़ेगा बुरा असर

चंडीगढ़ : पंजाब के उद्योग और वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि विदेश मंत्रालय द्वारा बिना कोई कारण बताए यूनाइटेड किंगडम के आधिकारिक निवेश आउटरीच दौरे को मंजूरी देने से इनकार करना अत्यंत ‘दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय’ है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले ने पंजाब में वैश्विक निवेश आकर्षित करने और अपने युवाओं के लिए रोजगार सृजन के प्रयासों पर बुरा प्रभाव डाला है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय (एम.ई.ए.) ने उनके विदेश दौरे को रोकने के लिए कोई उचित स्पष्टीकरण देने में असफल रहा है। उन्होंने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया के पहले किए गए दौरों के दौरान निवेशकों ने राज्य में गहरी रुचि दिखाई थी।

संजीव अरोड़ा ने कहा कि रोजगार के अवसर सृजित करने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए वैश्विक पहुंच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से अपने फैसले पर तुरंत पुनर्विचार करने की अपील की गई है। उन्होंने आगे कहा कि भले ही भारत सरकार का यह कदम पंजाब की आर्थिक संभावनाओं को नुकसान पहुंचाएगा, लेकिन राज्य सरकार पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास करने से पीछे नहीं हटेगी।

एक बयान में, मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने यूनाइटेड किंगडम और इज़राइल के प्रस्तावित आधिकारिक दौरे को रद्द करने का कोई उचित या स्पष्ट कारण नहीं बताया है। उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले, हम इस रद्द करने का सही कारण जानना चाहते हैं। यदि यह फैसला राजनीतिक कारणों से लिया गया है तो यह बहुत ही निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।’

पंजाब के उद्योग तथा वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन मंत्री ने आगे कहा कि हमारे जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे सफल रहे, जिससे पंजाब में निवेशकों की गहरी रुचि देखने को मिली है। यह निवेश न केवल युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं, बल्कि देश के आर्थिक विकास को गति देने में भी योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि विदेश मंत्रालय का फैसला पंजाब के आर्थिक विकास पर बुरा प्रभाव डालेगा, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे और राज्य की प्रगति के लिए काम करने से नहीं झिझकेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कई विदेशी और भारतीय कंपनियां पंजाब में निवेश करना चाहती हैं और पंजाब निवेशकों का पसंदीदा स्थान बन रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस उद्देश्य के लिए हम वैश्विक पहुंच कर रहे हैं ताकि पंजाब के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें, जिससे पंजाब की आर्थिक समृद्धि का रास्ता सुगम होगा। उन्होंने भारत सरकार से विदेश यात्रा के लिए अनुमति रद्द करने पर पुनर्विचार करने की अपील भी की।

पंजाब की उपलब्धियों को उजागर करते हुए मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि राज्य को भारत सरकार द्वारा कारोबार में आसानी के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक होने के लिए सम्मानित किया गया है और स्टार्टअप पहलों में भी उत्कृष्टता के लिए मान्यता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से अब तक 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश प्राप्त हुआ है और इससे 5.2 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments