HomePunjabगुरु तेग बहादुर जी की शहादत को नमन: पंजाब के कई जिलों...

गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को नमन: पंजाब के कई जिलों में लाइट एंड साउंड शो का भव्य आयोजन

चंडीगढ़: नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में तरनतारन, मोगा, शहीद भगत सिंह नगर और बठिंडा में भव्य लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में आधुनिक तकनीक, लेजर लाइट्स और 3डी प्रोजेक्शन के जरिए गुरु साहिब के जीवन, दर्शन और उनकी महान शहादत को जीवंत किया गया। इन आयोजनों में कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने संगत के साथ हाजिरी भरी।

तरनतारन में मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, मोगा में स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, शहीद भगत सिंह नगर में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और बठिंडा में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां विशेष रूप से शामिल हुए। संगत ने सरकार की इस पहल की सराहना की, जिससे नई पीढ़ी को गुरु इतिहास से जोड़ने में मदद मिल रही है। 20 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब, मालेरकोटला और मानसा में इस श्रृंखला के अंतिम शो आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments