HomePunjabगैंगस्टरों पर वार का 48वां दिन: पंजाब पुलिस ने 453 स्थानों पर...

गैंगस्टरों पर वार का 48वां दिन: पंजाब पुलिस ने 453 स्थानों पर की छापेमारी, 167 गिरफ्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम “गैंगस्टरों पर वार” के 48वें दिन आज पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 453 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों पर वार” पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

मुहिम के 48वें दिन पुलिस टीमों ने 167 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो हथियार बरामद किए। इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 13,522 हो गई है।

इसके अलावा 52 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 87 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

“युद्ध नशों विरुद्ध” के 373वें दिन 75 नशा तस्कर 9.1 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 373वें दिन 75 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 9.1 किलोग्राम हेरोइन, 627 ग्राम अफीम, 545 किलोग्राम भुक्की, 320 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4,280 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इस प्रकार केवल 373 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 52,786 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments