HomePunjabगोइंदवाल साहिब में 26 अगस्त को होगा ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ का भव्य...

गोइंदवाल साहिब में 26 अगस्त को होगा ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ का भव्य कार्यक्रम, CM भगवंत मान होंगे मुख्य अतिथि

अमृतसर। ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत 26 अगस्त को दाना मंडी गोइंदवाल साहिब में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर राहुल ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी समन्वय की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, टेंट, सजावट, साउंड सिस्टम, विभिन्न ब्लॉक, साफ-सफाई, पेयजल, जलपान, बिजली आपूर्ति, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था और पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफल और सुचारू बनाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि आयोजन में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

इस अवसर पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डॉ. आदित्य शर्मा, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) संजीव कुमार, एसडीएम तरनतारन डॉ. करणवीर सिंह, एसडीएम खडूर साहिब संजीव शर्मा, एसडीएम पट्टी अमनदीप सिंह, एसडीएम भिखीविंड जगदीप सिंह, एसपी डॉ. रिपुदमन सिंह, डीएसपी जसपाल सिंह, डीएसपी हरिंदर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुप्रिया सिंह, सिविल सर्जन डॉ. संदीप धवन, डीएफएससी हरवीन कौर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी देविंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments