HomeEntertainmentगोविंदा और कृष्णा अभिषेक का 14 साल पुराना विवाद खत्म, मामी सुनीता...

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक का 14 साल पुराना विवाद खत्म, मामी सुनीता आहूजा ने बताया कैसे बहू कश्मीरा शाह ने मांगी माफी

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच सालों से चली आ रही कड़वाहट अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। इस मशहूर पारिवारिक विवाद पर इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आ रही हैं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कई बड़े खुलासे किए हैं। सुनीता ने बताया कि आपसी अनबन के कारण उन्होंने पिछले 9 सालों से अपने पोतों (कृष्णा और कश्मीरा के बच्चों) की शक्ल तक नहीं देखी थी, लेकिन आखिरकार उनकी बहू कश्मीरा शाह की पहल के बाद सब कुछ ठीक हो गया।

9 साल तक बच्चों से नहीं मिली थीं सुनीता

शो ‘लॉक अप 2’ में को-कंटेस्टेंट्स माधुरी ग्रोवर और आकांक्षा चौधरी से बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने उस भावुक पल का जिक्र किया, जब दोनों परिवारों के बीच सालों से जमी बर्फ पिघली। सुनीता ने बताया,

“हालात इतने खराब थे कि मैंने कृष्णा के बच्चों तक को नहीं देखा था, जो अब 9 साल के हो चुके हैं। मैं एक बार भी उनसे मिलने नहीं गई थी। लेकिन आखिरकार ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर हमारी मुलाकात हुई और पूरे 14-15 साल बाद मेरा और कृष्णा का पैच-अप हो गया।”

बहू कश्मीरा शाह ने की पहल, आंसू बनकर बह गया गुस्सा

सुनीता ने विवाद खत्म होने का पूरा श्रेय अपनी बहू कश्मीरा शाह को दिया। उन्होंने कश्मीरा की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ही अच्छी लड़की है। सालों पुराने इस झगड़े को खत्म करने के लिए सबसे बड़ी और पहली कोशिश कश्मीरा की तरफ से ही हुई थी। उन्होंने आगे आकर माफी मांगी, जिसके बाद सालों का गुस्सा पल भर में आंसुओं के जरिए बह गया और दोनों परिवारों के बीच सुलह हो गई।

क्या था विवाद?

गौरतलब है कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवारों के बीच लगभग 12 से 14 सालों तक सार्वजनिक रूप से मनमुटाव चला था। दोनों परिवार कई मौकों पर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आते थे, जिसके कारण कश्मीरा-कृष्णा और गोविंदा-सुनीता के बीच बातचीत पूरी तरह बंद थी। हालांकि, कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर हुई इस मुलाकात ने अब इस कड़वाहट को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments