HomeEntertainmentगोविंदा-सुनीता विवाद में कश्मीरा शाह ने किया सुनीता का सपोर्ट, बोलीं- मैं...

गोविंदा-सुनीता विवाद में कश्मीरा शाह ने किया सुनीता का सपोर्ट, बोलीं- मैं परिवार की महिलाओं के साथ हूं

नई दिल्ली। अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सुनीता द्वारा तलाक की अर्जी वापस लिए जाने के बावजूद दोनों के बीच दूरियां कम होती नजर नहीं आ रही हैं। सोशल मीडिया और सार्वजनिक बयानों के जरिए दोनों की तरफ से मामले को लेकर चर्चाएं जारी हैं। अब इस विवाद पर गोविंदा के परिवार के अन्य सदस्यों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।

गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक और भांजी आरती सिंह ने इस मामले में किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार किया है। दोनों का कहना है कि यह पूरी तरह गोविंदा और सुनीता आहूजा का निजी मामला है और उन्हें ही आपसी सहमति से इसे सुलझाना चाहिए।

कृष्णा और आरती ने बनाई दूरी

कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह ने साफ किया कि परिवार के किसी तीसरे सदस्य को गोविंदा और सुनीता के निजी रिश्ते में दखल नहीं देना चाहिए। दोनों का मानना है कि पति-पत्नी अपने मतभेदों को खुद सुलझा सकते हैं और बाहर के लोगों को इस मामले पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

हालांकि, कृष्णा अभिषेक की पत्नी और गोविंदा-सुनीता की बहू कश्मीरा शाह ने इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने अपनी मामी सास सुनीता आहूजा के प्रति खुलकर समर्थन जताया।

कश्मीरा बोलीं- मैं अपने परिवार की महिलाओं के साथ हूं

कश्मीरा शाह हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं। वहां पैपराजी ने उनसे गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद को लेकर सवाल किया। इस पर कश्मीरा ने कहा कि वह हमेशा अपने परिवार को प्रोटेक्ट करेंगी और परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी रहेंगी।

कश्मीरा ने साफ शब्दों में सुनीता आहूजा का समर्थन करते हुए कहा कि लोग उनके बयान को लेकर जो समझना या लिखना चाहते हैं, लिख सकते हैं, लेकिन वह सुनीता के साथ हैं।

इस बयान के बाद गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments