HomePunjabचंडीगढ़ में मामूली कहासुनी में खूनी खेल, खाना खाने आए PU के...

चंडीगढ़ में मामूली कहासुनी में खूनी खेल, खाना खाने आए PU के 2 छात्रों को चाकुओं से गोदा; हालत गंभीर

चंडीगढ़: शहर के व्यस्त सेक्टर-15 मार्केट में देर रात एक मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। खाने की रेहड़ी पर हुई बहस के बाद 7-8 युवकों के एक गुट ने पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के दो छात्रों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीयू के हॉस्टल नंबर-6 में रहने वाले 27 वर्षीय मनीष और 23 वर्षीय आदित्य बुधवार देर रात सेक्टर-15 स्थित एक वाइन शॉप के सामने लगी साउथ इंडियन खाने की रेहड़ी पर गए थे। जब वे खाना ऑर्डर कर रहे थे, तभी वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस इतनी तेजी से बढ़ी कि युवकों ने अचानक चाकू निकाल लिए और मनीष व आदित्य पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने मनीष के सीने और आदित्य के दोनों हाथों और सीने पर कई वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद 7 से 8 हमलावर दो बाइक और एक स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-25 की तरफ फरार हो गए।

घायल छात्रों को उनके दोस्तों ने पहले GMSH-16 में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें PGI रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकाबंदी भी की, लेकिन हमलावरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वारदात वाली जगह पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। हालांकि, पुलिस अब आसपास के सेक्टरों के कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों के वाहनों और उनके भागने के रास्ते की पहचान की जा सके। पुलिस ने घायलों के दोस्तों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments