HomePunjabजापानी और कोरियाई निवेश लाने के लिए सीएम मान का प्रतिनिधिमंडल करेगा...

जापानी और कोरियाई निवेश लाने के लिए सीएम मान का प्रतिनिधिमंडल करेगा विदेश दौरा

चंडीगढ़: पंजाब में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और 2026 में होने वाले ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट’ के लिए जमीन तैयार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाएगा। यह प्रतिनिधिमंडल दिसंबर के पहले सप्ताह में टोक्यो, ओसाका और सियोल में रोड शो और बैठकों का आयोजन करेगा। इसका मकसद पंजाब को मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए एक आदर्श गंतव्य के रूप में पेश करना है।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और वरिष्ठ अधिकारी भी इस दल का हिस्सा होंगे। दौरे के दौरान जापानी और कोरियाई कंपनियों को पंजाब की औद्योगिक नीतियों, सिंगल विंडो सिस्टम और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि वैश्विक कंपनियों के साथ साझेदारी कर राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएं और आर्थिक विकास को गति दी जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments