HomePunjabजालंधर के स्पा सेंटर में रेड के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा: अंदर चलता...

जालंधर के स्पा सेंटर में रेड के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा: अंदर चलता रहा AC और बाहर से ताला लगा भागा मालिक

Punjab Desk: जालंधर के पिम्स अस्पताल के पास स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस की छापेमारी के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। थाना नंबर 7 की पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि क्रिस्टल स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर जब पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं, तो नजारा कुछ और ही था।

छापेमारी से मात्र 5 मिनट पहले ही स्पा सेंटर का मालिक पुलिस के आने की भनक लगते ही लड़कियों को साथ लेकर फरार हो गया। जल्दबाजी में वह बाहर से शटर को ताला लगा गया, लेकिन अंदर चल रहे ए.सी. बंद करना भूल गया। चलते हुए ए.सी. ने इस बात की पुष्टि कर दी कि पुलिस के पहुंचने से कुछ ही पल पहले वहां लोग मौजूद थे।

कार्यवाही के दौरान स्थिति तब हास्यास्पद और चुनौतीपूर्ण हो गई जब रेड करने गई टीम के सदस्य ही बिल्डिंग में फंस गए। पुलिस ने स्पा सेंटर में दाखिल होने के लिए साथ वाली इमारत का सहारा लिया, लेकिन तभी उस इमारत को भी नीचे से लॉक कर दिया गया। इस वजह से एक महिला और दो पुरुष पुलिस मुलाजिम करीब डेढ़ घंटे तक अंदर ही कैद रहे। काफी मशक्कत और चाबी न मिलने के बाद आखिरकार लकड़ी की सीढ़ी का इंतजाम किया गया, जिसके जरिए पुलिसकर्मियों को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।

इस पूरी घटना में पुलिस विभाग के भीतर की काली भेड़ों पर भी सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि थाने के ही एक मुलाजिम ने, जो एसएचओ का काफी करीबी बताया जाता है, अपने निजी फायदे के लिए रेड की सूचना पहले ही लीक कर दी थी। इसी मुखबिरी की वजह से आरोपी पुलिस के हाथ आने से बच गया। फिलहाल थाना सात की पुलिस का कहना है कि इस स्पा सेंटर पर भविष्य में भी पैनी नजर रखी जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments