HomePunjabजालंधर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला को हार्पिक पिलाने...

जालंधर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला को हार्पिक पिलाने का आरोप, इलाज के दौरान मौत; पति-सास फरार

Punjab Desk : जालंधर के करतारपुर क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया हैमहिला के परिजनों ने उसके पति और सास पर जबरन टॉयलेट क्लीनर (हार्पिक) पिलाने का गंभीर आरोप लगाया हैमहिला की हालत बिगड़ने के बाद उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

मृतका की पहचान संगरूर के धूरी निवासी नेहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नेहा की शादी करीब सात वर्ष पहले करतारपुर निवासी उमंग बस्सी से हुई थी। दोनों की छह साल की बेटी है और महिला अपने पति, सास कुसुम बस्सी और बेटी के साथ करतारपुर में रहती थी।

अवैध संबंधों का विरोध करने पर विवाद का आरोप

पुलिस के मुताबिक, मौत से पहले नेहा ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज करवाए थे। बताया जा रहा है कि वह बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए उसने लिखकर अपना बयान दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के सतनाम कौर नाम की एक युवती से कथित संबंध थे। इसका विरोध करने के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था।

नेहा के बयान के अनुसार, 19 अगस्त को इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ, जिसके बाद उसके पति और सास ने कथित तौर पर उसे जबरन टॉयलेट साफ करने वाला हार्पिक पिला दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में भर्ती कराने के बाद फरार होने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसका पति और सास वहां से चले गए। नेहा के भाई अमरीश कुमार का कहना है कि मायके वालों को घटना की जानकारी करीब 24 घंटे बाद मिली। उनका आरोप है कि आरोपी पति शुक्रवार सुबह तक अस्पताल में मौजूद था और बाद में अपनी मां व छह वर्षीय बेटी को लेकर वहां से चला गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज महिला के बयान के आधार पर करतारपुर पुलिस ने 21 अगस्त को BNS की धारा 123, 109 और 85 के तहत उमंग बस्सी और कुसुम बस्सी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम व अन्य जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पति और सास दोनों फरार बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments