HomePunjabजालंधर में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, युवक के खिलाफ...

जालंधर में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, युवक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

जालंधर: शहर के वेस्ट हलके के भार्गव कैंप इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसीपी आतिश भाटिया के मुताबिक, पीड़ित परिवार करीब दो महीने पहले भार्गव कैंप इलाके में रहने आया था। इसी दौरान नाबालिग की पड़ोस में रहने वाले एक युवक से जान-पहचान हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और वे कभी-कभी साथ घूमते भी थे।

शिकायत के अनुसार, एक रात युवक ने नाबालिग को अपने घर बुलाया। आरोप है कि बच्ची देर रात बिना परिजनों को बताए उसके घर पहुंची, जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिग ने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है।

एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और अदालत में दर्ज होने वाले बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments