HomePunjabजालंधर: मेयर की 'शुक्राणा यात्रा' के दौरान मंदिर परिसर में भिड़े दो...

जालंधर: मेयर की ‘शुक्राणा यात्रा’ के दौरान मंदिर परिसर में भिड़े दो गुट, चले ईंट-पत्थर; पुलिस जांच जारी

जालंधर: जालंधर नॉर्थ हलके के नए प्रभारी और मेयर वनीत धीर द्वारा रविवार को आयोजित ‘शुक्राणा यात्रा’ के दौरान श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में हंगामा हो गया। माथा टेकने पहुंचे दो विरोधी गुटों (भाना गैंग और फतेह गैंग) के सदस्य आपस में भिड़ गए।

पहले कहासुनी, फिर चले ईंट-पत्थर

मिली जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान दोनों गुटों के सदस्य आमने-सामने आ गए। शुरुआत में उनके बीच तीखी बहसबाजी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलाए गए, जिससे मंदिर परिसर में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।

नई जिम्मेदारी की शुरुआत के लिए निकाली थी यात्रा

आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर नॉर्थ हलके का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद मेयर वनीत धीर ने अपनी नई पारी की शुरुआत धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर की। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और नगर निगम के बीच बेहतर तालमेल के जरिए क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

धार्मिक स्थलों पर टेका माथा

तय कार्यक्रम के अनुसार, मेयर वनीत धीर ने श्री देवी तालाब मंदिर में हाजिरी लगाने के बाद गुरुद्वारा श्री सिंह सभा (प्रीत नगर), सिद्ध बाबा सोढल मंदिर और गुरुद्वारा सोढल छावनी में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments