HomePunjabजालंधर रेप केस में मेगा-ट्विस्ट: जिस्मफरोशी के लिए होटल मेरिटन आई थी...

जालंधर रेप केस में मेगा-ट्विस्ट: जिस्मफरोशी के लिए होटल मेरिटन आई थी लड़की, कनाडा से आए युवक ने पैसे देकर बुलाया; होटल भी फंसा

जालंधर: शहर के होटल मेरिटन में एक लड़की द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोपों के मामले में एक सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। पुलिस सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक यह मामला बलात्कार का नहीं, बल्कि जिस्मफरोशी (प्रोस्टिट्यूशन) से जुड़ा हो सकता है। आरोप है कि कनाडा से आए अमनप्रीत लाली नामक युवक ने नूरमहल की रहने वाली लड़की को रात बिताने के लिए होटल मेरिटन बुलाया था।

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की रात करीब 12 बजे नूरमहल से अपनी स्कूटी पर सवार होकर जालंधर पहुंची थी। यहां रामामंडी के रहने वाले और हाल ही में कनाडा से लौटे अमनप्रीत लाली ने होटल में कमरा किराए पर लिया था। बताया जा रहा है कि कमरे के अंदर “जिस्म के सौदे” के पैसों को लेकर दोनों के बीच तल्खी हो गई।

विवाद बढ़ने पर लड़की ने गुस्से में आकर पुलिस को शिकायत दे दी कि अमनप्रीत ने उसे शादी का झांसा देकर होटल बुलाया और उसके साथ रेप किया।

हालांकि, पुलिस जांच में कई और तथ्य सामने आ रहे हैं। पता चला है कि होटल में एक नहीं, बल्कि दो कमरे बुक किए गए थे। एक कमरे में अमनप्रीत लाली और शिकायतकर्ता लड़की थे, जबकि दूसरे कमरे में अमनप्रीत के दो दोस्त ठहरे हुए थे। पुलिस अब होटल की सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे दोनों युवक भी लड़की के कमरे में गए थे या नहीं।

पुलिस के हाथ एक ऐसी चैट लगने का भी दावा किया जा रहा है, जिसमें लड़का अमनप्रीत कथित तौर पर लड़की के साथ “जिस्म का सौदा” कर रहा था।

इस पूरे प्रकरण ने होटल मेरिटन की कार्यप्रणाली को भी सवालों के घेरे में ला दिया है। सवाल यह खड़ा हो रहा है कि “अय्याशी” के लिए इसी होटल को क्यों चुना गया? क्या होटल प्रबंधन की ओर से ऐसी अवैध गतिविधियों पर कोई रोक-टोक या निगरानी नहीं रखी जाती? पुलिस इन सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments