HomePunjabजालंधर विवाद: मासूम से बदसलूकी और न.शा करने के आरोप में भार्गव...

जालंधर विवाद: मासूम से बदसलूकी और न.शा करने के आरोप में भार्गव कैंप पुलिस ने युवक को पकड़ा

Punjab Desk:  महानगर के अवतार नगर (गली नंबर 10) में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब नशे की हालत में कुछ युवकों के बीच आपस में लड़ाई हो गई। इस झड़प के दौरान एक युवक वहां मौजूद एक छोटी बच्ची के ऊपर जा गिरा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक ने न सिर्फ बच्ची को चोट पहुंचाई, बल्कि उसके साथ छेड़खानी की कोशिश भी की। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया।

पुरानी रंजिश का मामला: वीडियो बनाने पर दी थी धमकी

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह अक्सर इन युवकों को इलाके में नशा करने और बेचने से रोकती थीं। कुछ समय पहले उन्होंने इन युवकों की नशा करते और बेचते हुए एक वीडियो भी बनाई थी। परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आज करीब 4:00 बजे उक्त युवक ने नशे की हालत में जानबूझकर बच्ची को निशाना बनाया और छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया।

वार्ड काउंसलर के पति और जनता ने घेरा, घर से मिला नशे का सामान

हंगामे की सूचना मिलते ही वार्ड नंबर 47 की काउंसलर के पति अमन और स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में जब आरोपी के घर की तलाशी ली गई, तो वहां से भारी मात्रा में नशा करने का सामान बरामद हुआ, जिसमें:

  •  फॉइल पेपर
  • जले हुए चम्मच
  •  नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण (चेंज आदि)

 

आरोपी का कबूलनामा: ‘नशा करता हूं, बेचता नहीं’

भीड़ और पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी युवक ने यह बात कबूल की है कि वह नशा करता है और इलाके में कई अन्य लड़के भी ऐसा करते हैं। हालांकि, उसने खुद पर लगे नशा बेचने (तस्करी) के आरोपों को पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताया।

पुलिस की कार्रवाई: जांच जारी

मौके पर पहुंचे थाना भार्गव कैंप के ASI रमेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया:

“एक संदिग्ध युवक को राउंडअप (हिरासत में) किया गया है। उसके पास से नशा करने का कुछ सामान ज़रूर बरामद हुआ है। वह नशा बेचता था या नहीं, यह अभी जांच का विषय है (Part of Investigation)।”

 

आगे की कार्रवाई: स्थानीय निवासियों और काउंसलर पति अमन द्वारा थाना भार्गव कैंप के SHO को लिखित शिकायत दी जा रही है। मोहल्ला वासियों ने मांग की है कि इलाके का माहौल खराब करने वाले और मासूमों को निशाना बनाने वाले इन इंजेक्शन और सिंथेटिक नशा करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी

कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments