HomePunjabजालंधर CT इंस्टीट्यूट में खाने को लेकर बवाल, छात्रों में झड़प; हॉस्टल...

जालंधर CT इंस्टीट्यूट में खाने को लेकर बवाल, छात्रों में झड़प; हॉस्टल में तोड़फोड़ और 6 घायल

जालंधर। जालंधर के CT इंस्टीट्यूट के शाहपुर कैंपस में कैंटीन के खाने को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला झड़प में बदल गया। हंगामे के दौरान हॉस्टल में तोड़फोड़ की गई और कई खिड़कियों के शीशे टूट गए। घटना में करीब छह छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। कुछ छात्रों के हाथों में बैट और रॉड जैसी चीजें भी नजर आ रही हैं। हालांकि, थाना-5 के प्रभारी यादविंदर सिंह ने डंडे, बैट या किसी तेजधार हथियार के इस्तेमाल की बात से इनकार किया है।

खाने में टैबलेट जैसी चीज मिलने से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, कुछ छात्रों के खाने में टैबलेट जैसी वस्तु और उसका रैपर मिलने के बाद विवाद शुरू हुआ। खुद को बिहार का रहने वाला बताने वाले कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्होंने मामले की शिकायत इंस्टीट्यूट प्रशासन और कैंटीन संचालक से की थी। उनका कहना है कि वे पिछले दो दिनों से बेहतर गुणवत्ता का खाना उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे।

इन छात्रों ने कुछ कश्मीरी छात्रों पर मारपीट शुरू करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन आरोपों की जांच की जा रही है और फिलहाल मामले के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

झड़प के बाद कैंपस में पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हॉस्टल में हुई तोड़फोड़ और छात्रों के बीच हुए विवाद को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि झड़प की शुरुआत किस वजह से हुई और इसमें कौन-कौन छात्र शामिल थे।

फिलहाल घायल छात्रों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है और घटना से जुड़े वीडियो व अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments