HomePunjabजुबान पर कंट्रोल नहीं…नए पंगे में फंसे पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा...

जुबान पर कंट्रोल नहीं…नए पंगे में फंसे पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग, SGPC नाराज

जालंधर: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स. बूटा सिंह के खिलाफ रंगभेदी और जातिवादी टिप्पणी करके विरोध का सामना करने वाले पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग नए पंगे में फंस गए हैं। ताजा घटनाक्रम एक वीडियो से जुड़ा है जिसे शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। इसमें दो सिख बच्चों के केसों के साथ अमरिंदर राजा वड़िंग मजाक करते दिख रहे है।

वीडियो में राजा वड़िंग बच्चों के केसों को दोनों हाथों से छूते हुए और मजाकिया अंदाज में बोलते नजर आ रहे हैं। SGPC ने इसे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए इसे जानबूझकर बच्चों का मजाक उड़ाने वाला कृत्य करार दिया है। SGPC ने तरन तारन के SSP से आग्रह किया है कि राजा वड़िंग के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की जाए और उचित कार्रवाई की जाए।

वहीं, मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं जिसके कारण वे गैर-जिम्मेदार और तर्कहीन बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे निरर्थक बयान किसी साधारण या समझदार व्यक्ति द्वारा नहीं दिए जाते। उन्होंने कहा कि तरन तारन चुनावों में अपनी पार्टी की स्पष्ट हार को महसूस करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बौखलाए हुए हैं, जिसके कारण वे ऐसी घटिया हरकतें कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कूड़े के ढेरों और भाजपा नेताओं के घरों से क्रमश: वीवीपैट और ईवीएम की पर्चियां मिलना भारत के चुनाव आयोग के कार्यप्रणाली के साथ-साथ स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़ा करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments