HomePunjabड्यूटी के दौरान अग्निवीर सैनिक शहीद, हजारों लोगों ने नम आंखों से...

ड्यूटी के दौरान अग्निवीर सैनिक शहीद, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Punjab Desk: जिले के विधानसभा हलका भदौड़ के गांव काहने-के से बेहद दुखद खबर सामने आई है। गांव के रहने वाले अग्निवीर सैनिक कुलविंदर सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई

 

शहीद कुलविंदर सिंह का अंतिम संस्कार सरकारी सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे और नम आंखों से शहीद जवान को अंतिम विदाई दी।

गांव की पंचायतों और ग्रामीणों ने केंद्र व पंजाब सरकार से शहीद परिवार को एक करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही पंजाब सरकार से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है।

ग्रामीणों ने कहा कि देश की सेवा करते हुए शहीद हुए कुलविंदर सिंह की कुर्बानी को हमेशा याद रखा जाएगा और सरकार को शहीद परिवार की हरसंभव मदद करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments