HomePunjabतरनतारन उपचुनाव: 'आप' के हरमीत संधू ने 12 हजार मतों से दर्ज...

तरनतारन उपचुनाव: ‘आप’ के हरमीत संधू ने 12 हजार मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

चंडीगढ़: पंजाब की हॉट सीट मानी जाने वाली तरनतारन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपना परचम लहराया है। आप उम्मीदवार हरमीत संधू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 12,091 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। संधू को कुल 42,649 वोट मिले और वह यहां से चौथी बार विधायक चुने गए हैं। वोटों की गिनती स्थानीय इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सुबह 8 बजे शुरू हुई, जो कुल 16 राउंड तक चली। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती हुई और उसके बाद ईवीएम के नतीजों ने ‘आप’ की बढ़त को जीत में बदल दिया।

इस मुकाबले में शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा दूसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें 30,558 वोट मिले। वहीं, ‘अकाली दल-वारिस पंजाब दे’ के उम्मीदवार मनदीप सिंह खालसा 19,620 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस पार्टी के लिए यह चुनाव निराशाजनक रहा और वह 15,078 वोटों के साथ चौथे नंबर पर खिसक गई। भाजपा की स्थिति और भी खराब रही, जिनके उम्मीदवार 10 हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सके और उन्हें महज 6,239 वोटों पर संतोष करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments