HomePunjabतरन तारन उप चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

तरन तारन उप चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा की 21-तरन तारन सीट के उपचुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद छह उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि छह उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और नियमों के अनुसार, कांग्रेस से उम्मीदवार लीना संधू, शिरोमणि अकाली दल से उम्मीदवार कंचनप्रीत कौर, भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार सुच्चा सिंह, तथा आप से उम्मीदवार राजेश वालिया के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं।

इसके अलावा, दो निर्दलीय उम्मीदवार, लक्खा सिंह और संजीव सिंह के नामांकन पत्र भी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सही नहीं पाए गए।उन्होंने आगे बताया कि 24 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि 21-तरन तारन सीट के उप चुनाव के लिए कुल कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments