HomeSportsदलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी नहीं दिखा सके कमाल, घरामी-शाहबाज ने संभाली...

दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी नहीं दिखा सके कमाल, घरामी-शाहबाज ने संभाली ईस्ट जोन की पारी

बेंगलुरु: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 355 रन बना लिए हैं। एक समय ईस्ट जोन की स्थिति खराब थी और टीम ने 138 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सुदीप घरामी और शाहबाज अहमद ने मोर्चा संभालते हुए छठे विकेट के लिए 150 रनों की शानदार साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

सुदीप घरामी ने 185 गेंदों का सामना करते हुए 146 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 25 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं शाहबाज अहमद 137 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा करने के बाद नाबाद लौटे।

वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन नहीं कर सके कमाल

ईस्ट जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी अभिमन्यु ईश्वरन सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद सुदीप घरामी ने कुमार कुशाग्र के साथ पारी को संभाला।

दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। कुशाग्र के आउट होने के बाद ईशान किशन और विराट सिंह भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। टीम का स्कोर 138 रन पर 5 विकेट हो चुका था और ईस्ट जोन मुश्किल में नजर आ रहा था।

इसके बाद घरामी और शाहबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 150 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक शाहबाज अहमद नाबाद रहे।

नॉर्थ जोन 251 रन पर ऑलआउट

दलीप ट्रॉफी के एक अन्य मुकाबले में वेस्ट जोन के गेंदबाजों ने नॉर्थ जोन की बल्लेबाजी को 251 रन पर समेट दिया। वेस्ट जोन के लिए तुषार देशपांडे और तनुष कोटियान ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों गेंदबाजों ने चार-चार विकेट अपने नाम किए।

 

तुषार देशपांडे ने 57 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि तनुष कोटियान ने 72 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

नॉर्थ जोन की ओर से आयुष बदोनी ने 51 रन बनाए। वहीं निचले क्रम में अंशुल कंबोज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। कंबोज की इस पारी की बदौलत नॉर्थ जोन 250 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments