HomePunjabनशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 276वें दिन 83 गिरफ्तार, भारी मात्रा...

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 276वें दिन 83 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी बरामद

चंडीगढ़: पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए चल रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 276वें दिन पुलिस ने राज्य भर में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 271 स्थानों पर छापेमारी कर 63 एफआईआर दर्ज कीं और 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। अब तक इस अभियान में कुल 38,904 तस्कर पकड़े जा चुके हैं। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने 1.7 किलो हेरोइन, 40 किलो भुक्की और 1.20 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

इस ऑपरेशन में 55 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने न केवल तस्करों को पकड़ा, बल्कि ‘डी-एडिक्शन’ पहल के तहत 28 नशा पीड़ितों को इलाज और पुनर्वास केंद्र भेजने के लिए भी राजी किया। सरकार की रणनीति नशा तस्करी को रोकने के साथ-साथ नशा पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा में लाने की भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments