HomePunjabनौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस, डॉ....

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस, डॉ. रवजोत सिंह ने मेघालय के मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

चंडीगढ़: नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में देशभर के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण देने की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पहल के तहत स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड कॉन्गकल संगमा से, तथा लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी से भेंट की और उन्हें अगले महीने श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले मुख्य आयोजनों में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।

कैबिनेट मंत्रियों ने दोनों मुख्यमंत्रियों को बताया कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी ने हक, सच और धर्म की आज़ादी के सिद्धांतों की रक्षा हेतु जो अद्वितीय शहादत दी, उसकी स्मृति में पंजाब सरकार पूरे राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन आयोजनों का मुख्य समारोह 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होगा।

इन आयोजनों के लिए निजी तौर पर निमंत्रण हेतु पंजाब सरकार की इस पहल के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए मेघालय और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों ने कहा कि गुरु साहिब का शांति, आपसी भाईचारे और सर्वधर्म समभाव का संदेश समूची मानवता के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार गुरु साहिब जी के जीवन, उपदेशों और शहादत से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर व्यापक स्मृति समारोह आयोजित कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने नौवें गुरु साहिब के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में देशभर के मुख्यमंत्रियों को व्यक्तिगत निमंत्रण देने की जिम्मेदारी अपने कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी है। कैबिनेट मंत्री देश के विभिन्न राज्यों में जाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण दे रहे हैं ताकि देश के कोने-कोने से प्रमुख राजनीतिक नेता और विशिष्ट व्यक्ति इन ऐतिहासिक आयोजनों में भाग ले सकें।

महीने भर चलने वाले इन आयोजनों की शुरुआत दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में अरदास के साथ हो चुकी है। इस अवसर पर पूरे पंजाब के पवित्र स्थलों पर लाइट एंड साउंड शो, कीर्तन दरबार और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, चार पवित्र स्थानों — श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), गुरदासपुर, फरीदकोट और तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) — से नगर कीर्तन आरंभ होंगे, जिनकी समाप्ति 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में होगी। मुख्य आयोजनों में सर्व-धर्म सम्मेलन, पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र और विशाल कीर्तन दरबार शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments