HomePunjabपंजाब और घाना के बीच सांस्कृतिक सांझ: हरप्रीत संधू ने हाई कमिश्नर...

पंजाब और घाना के बीच सांस्कृतिक सांझ: हरप्रीत संधू ने हाई कमिश्नर को भेंट की गुरु साहिब पर आधारित पुस्तक

नई दिल्ली: पंजाब और घाना के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने नई दिल्ली में घाना के हाई कमिश्नर एच.ई. प्रो. क्वासी ओबेरी-डांसो से मुलाकात की। इस विशेष अवसर पर संधू ने उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित एक विशेष पुस्तक, ऐतिहासिक स्थलों के दृश्य और पंजाबी संस्कृति के प्रतीक के रूप में एक पारंपरिक शॉल व विरासत तलवार भेंट की। यह पहल दोनों क्षेत्रों के बीच वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक पुल बनाने का काम करेगी।

घाना के हाई कमिश्नर ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नौवें सिख गुरु का संदेश सार्वभौमिक भाईचारे और शांति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक और भेंट उन्हें पंजाब की धार्मिक विरासत और गुरु साहिब की महान शहादत को समझने में मदद करेगी। हरप्रीत संधू ने कहा कि यह मुलाकात कूटनीतिक संबंधों को गहरा करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments