HomePunjabपंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, हुई घुटने...

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, हुई घुटने की सर्जरी

Punjab Desk: पंजाब की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से घुटने की समस्या से परेशान थे, जिसके इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

सफल ऑपरेशन के बाद ICU में शिफ्ट

सूत्रों के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने उनके घुटने बदलने (Knee Replacement) की सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की।ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है।हालांकिच एतिहात के तौर पर और बारीकी से निगरानी रखने के लिए उन्हें फिलहाल ICU में रखा गया है। उनकी सेहत का हाल जानने के लिए हरियाणा के भाजपा नेता अनिल विज भी अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टरों की विशेष टीम रख रही है नज़र

फोर्टिस अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रशासन द्वारा दिए गए अपडेट के अनुसार:

“कैप्टन अमरिंदर सिंह की हालत फिलहाल स्थिर है। सर्जरी सफल रही और आने वाले कुछ घंटों में उनकी रिकवरी को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।”

कैप्टन की उम्र और उनके ऊंचे राजनीतिक कद को देखते हुए, उनके समर्थक और राजनीतिक जगत के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments