HomePunjabपंजाब के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, आईआईटी मद्रास शिक्षकों को बनाएगा...

पंजाब के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, आईआईटी मद्रास शिक्षकों को बनाएगा ‘करियर मेंटर’

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्य सरकार ने आईआईटी मद्रास प्रवर्तक के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसके तहत पंजाब अपने स्कूल शिक्षकों के लिए राज्य-स्तरीय करियर गाइडेंस प्रोग्राम शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस प्रोग्राम के जरिए 5,000 से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे छात्रों को भविष्य के लिए सही करियर चुनने में मदद कर सकें।

समझौते के अनुसार, आईआईटी मद्रास प्रवर्तक शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण, डिजिटल संसाधन और निरंतर शैक्षणिक सहायता प्रदान करेगा। प्रशिक्षित शिक्षक स्कूलों में ‘करियर मेंटर’ के रूप में कार्य करेंगे और छात्रों को टॉप 100 हाई-डिमांड करियर विकल्पों के बारे में जानकारी देंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा कि इससे ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिन्हें पहले निजी काउंसलरों की सुविधा नहीं मिल पाती थी। आईआईटी मद्रास प्रवर्तक के चीफ नॉलेज ऑफिसर श्रीकांत ने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब का कोई भी बच्चा अधूरी जानकारी के कारण गलत करियर न चुने।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments