HomePunjabपंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जालंधर ज्वेलर्स लूटकांड के तीनों आरोपी...

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जालंधर ज्वेलर्स लूटकांड के तीनों आरोपी अजमेर से गिरफ्तार, देखें VIDEO

जालंधर: भार्गव कैंप स्थित चर्चित विजय ज्वेलर्स लूटकांड मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। कमिश्नरेट पुलिस ने तीनों आरोपियों को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुशल, गगन और करण के रूप में हुई है।

स्पेशल टीमों ने राजस्थान में किया ट्रेस
लूट की वारदात के बाद से ही कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता इनपुट मिला कि आरोपी अजमेर की ओर फरार हुए हैं। इसी आधार पर पुलिस की एक टीम राजस्थान रवाना की गई और घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जल्द होगा आधिकारिक खुलासा
हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस गिरफ्तारी पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, मामले की पूरी जानकारी और बरामदगी से संबंधित विवरण जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से साझा किया जाएगा।

गौरतलब है कि जालंधर के भार्गव कैंप क्षेत्र में स्थित विजय ज्वेलर्स शोरूम में कुछ दिन पहले हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन पर दबाव था और कई टीमें पंजाब से बाहर भी भेजी गई थीं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि लूट में शामिल अन्य लोगों और बरामदगी की जानकारी प्राप्त की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments