पंजाब: मौसम विभाग ने आज पंजाब के कई हिस्सों में झमाझम बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।
जानिए कहां कैसी होगी बारिश?
-
भारी बारिश की संभावना: पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर।
-
हल्की से मध्यम बारिश: गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर।
अगले 4 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान
-
11 और 12 अगस्त: भारी बारिश से राहत रहने के आसार हैं। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में केवल हल्की से मध्यम बारिश ही देखने को मिलेगी।
-
13 अगस्त: मौसम एक बार फिर करवट लेगा और पूरे पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी रहेगा।
तापमान का हाल: रूपनगर रहा सबसे गर्म और सबसे ठंडा भी
रविवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, जिसके चलते औसतन दिन के तापमान में 3.2°C और न्यूनतम तापमान में 0.4°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई:
-
सबसे अधिक तापमान: रूपनगर में अधिकतम तापमान 36.0°C दर्ज किया गया।
-
सबसे कम तापमान: रूपनगर में ही न्यूनतम तापमान सबसे कम 24.5°C रहा।
प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान (°C में):
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| अमृतसर | 31.3°C | 26.8°C |
| लुधियाना | 35.4°C | 26.2°C |
| पटियाला | 35.1°C | 26.3°C |
| पठानकोट | 35.5°C | 26.9°C |
| बठिंडा | 32.0°C | 28.4°C |
| एसबीएस नगर | 33.4°C | 25.5°C |
| फरीदकोट | 32.4°C | 28.1°C |
| फिरोजपुर | 30.3°C | 26.5°C |


