HomePunjabपंजाब में डांस फ्लोर पर नाचती महिला को हार्ट अटैक, नीचे गिरते...

पंजाब में डांस फ्लोर पर नाचती महिला को हार्ट अटैक, नीचे गिरते ही हुई मौत

बरनाला- पंजाब के बरनाला से करवाचौथ की रात एक बेहद दुखद घटना सामने आई। जहां, तपा मंडी की रहने वाली 59 वर्षीय आशा रानी की करवाचौथ के दिन अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। आशा रानी व्रत खोलने से कुछ ही मिनट पहले अपनी सहेलियों के साथ डांस कर रही थीं, तभी वे अचानक जमीन पर गिर पड़ीं। खुशियों के माहौल में आई इस घटना ने पूरे परिवार और इलाके को सदमे में डाल दिया।

डांस के दौरान अचानक लड़खड़ाई, किसी ने नहीं दिया ध्यान
जानकारी के अनुसार करवाचौथ की रात आशा रानी ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। रात को घर के खुले आंगन में डांस और पार्टी का आयोजन किया गया था। कई महिलाएं पंजाबी गानों पर थिरक रही थीं। इसी दौरान आशा रानी भी डांस कर रही थीं, तभी अचानक वे थोड़ा लड़खड़ाईं और खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ पकड़ नहीं पाईं और जमीन पर गिर गईं। शुरुआत में किसी को ध्यान नहीं गया, लेकिन कुछ सेकंड में जब वे नहीं उठीं तो अफरातफरी मच गई।

उन्हें तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार आशा रानी एक समाजसेवी और संपन्न परिवार से थीं और इलाके में उनका खास मान-सम्मान था।

करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं
त्योहार की रात यह हादसा जैसे परिवार पर बिजली बनकर टूटा। सुबह तक घर में पूजा-सजावट और खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर में मातम छा गया। शहर में इस घटना के बाद शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और परिचितों ने परिवार के साथ गहरी संवेदना जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments