HomePunjabपंजाब में फिर बदला मौसम: आज और कल 'येलो अलर्ट', धूल भरी...

पंजाब में फिर बदला मौसम: आज और कल ‘येलो अलर्ट’, धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी

Punjab Desk: पंजाब में आज (वीरवार) से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 26 और 27 मार्च के लिए राज्य भर में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

बढ़ रहा है पारा
पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। बुधवार को गुरदासपुर 32.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि लुधियाना और पटियाला में पारा 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, आने वाली बारिश से तापमान में दोबारा गिरावट देखने को मिल सकती है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, 28 मार्च को मौसम साफ रहेगा, लेकिन राहत थोड़े समय के लिए ही होगी। 29 और 30 मार्च को एक बार फिर ‘येलो अलर्ट’ प्रभावी रहेगा। इस दौरान आंधी की रफ्तार बढ़कर 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

किसानों के लिए चिंता की बात
बीते सप्ताह हुई ओलावृष्टि के बाद कृषि विशेषज्ञों ने अब तेज हवाओं को लेकर चिंता जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश के साथ तेज हवाएं चलती हैं, तो खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ सकती है, जिससे नुकसान की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के इन बदलावों को देखते हुए सतर्क रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments