HomePunjabपंजाब में बड़ा हादसा: मानसा महिला थाना की SHO बेअंत कौर की...

पंजाब में बड़ा हादसा: मानसा महिला थाना की SHO बेअंत कौर की सड़क दुर्घटना में मौत, भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार

बठिंडा डेस्क: पंजाब के बठिंडा-मानसा रोड पर आज तड़के एक अत्यंत दुखद और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में मानसा महिला पुलिस थाने की प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर बेअंत कौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस खबर के बाद पुलिस विभाग और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर बेअंत कौर सुबह अपनी कार में सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान गुरुद्वारा तित्तरसर साहिब के नजदीक उनकी कार आगे जा रही भूसे से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इंस्पेक्टर बेअंत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बेअंत कौर को पुलिस विभाग में एक बेहद कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और मेहनती अधिकारी के रूप में जाना जाता था। वर्तमान में वह महिला पुलिस थाना मानसा में थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मूल रूप से गांव जंगीराना की रहने वाली बेअंत कौर का विवाह गांव मैसरखाना में हुआ था। वह अपने पीछे पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। इस अचानक हुए हादसे से हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह बिखर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मोड़ पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच के साथ-साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments