HomePunjabपंजाब में सरेआम गुंडागर्दी, अस्पताल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फिरौती न देने पर...

पंजाब में सरेआम गुंडागर्दी, अस्पताल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फिरौती न देने पर डॉक्टर को बनाया गया निशाना?

नवांशहर: पंजाब के नवांशहर जिले के बंगा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुकंदपुर रोड स्थित एक अस्पताल को अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बनाते हुए उस पर गोलियां चला दीं। सरेआम हुई इस फायरिंग की घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर तीन गोलियां दागीं और वहां से फरार हो गए।

इस पूरी घटना के पीछे रंगदारी का एंगल सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के डॉक्टर को पिछले कुछ दिनों से लगातार अज्ञात लोगों द्वारा धमकियां मिल रही थीं। इन धमकी भरे कॉल्स में डॉक्टर से फिरौती की मांग की जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि फिरौती की रकम न मिलने से बौखलाए बदमाशों ने ही दहशत फैलाने के मकसद से अस्पताल पर यह जानलेवा हमला किया है।

अस्पताल में गोलीबारी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, इस पूरे संवेदनशील मामले को लेकर फिलहाल पुलिस का कोई भी आला अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments