HomePunjabपंजाब में LPG की किल्लत पर CM भगवंत मान का बड़ा एक्शन,...

पंजाब में LPG की किल्लत पर CM भगवंत मान का बड़ा एक्शन, जमाखोरों की अब खैर नहीं; DC’s को दिए सख्त निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि प्रदेश के किसी भी जिले में आम जनता को गैस सिलेंडरों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों (DC) को विशेष निर्देश जारी करते हुए पूरी स्थिति पर पैनी नजर रखने और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि संकट की स्थिति का फायदा उठाने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई भी गैस एजेंसी या दुकानदार सिलेंडरों की जमाखोरी करता पाया गया या निर्धारित रेट से अधिक कीमत पर (ब्लैक में) सिलेंडर बेचते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को इन गतिविधियों को रोकने के लिए औचक निरीक्षण करने के अधिकार भी दिए गए हैं।

सीएम मान ने भरोसा दिलाया है कि पंजाब में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है। डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है कि गैस वितरण नेटवर्क में कोई बाधा न आए और हर घर तक समय पर सिलेंडर पहुंचे। सरकार का यह कदम उन शिकायतों के बाद आया है जिनमें कुछ इलाकों में सिलेंडरों की कृत्रिम कमी दिखाकर ऊंचे दामों पर बेचे जाने की खबरें मिल रही थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments