HomePunjabपंजाब सरकार का तोहफा: 'आशीर्वाद योजना' के तहत 12.44 करोड़ जारी, 2440...

पंजाब सरकार का तोहफा: ‘आशीर्वाद योजना’ के तहत 12.44 करोड़ जारी, 2440 लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़: सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 2440 लाभार्थियों को 12.44 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आशीर्वाद योजना के अंतर्गत जिला अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, संगरूर और मलेरकोटला के कुल 2440 लाभार्थियों के आवेदन चालू वर्ष के दौरान आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त हुए थे। इन 2440 लाभार्थियों को कवर करने के लिए 12.44 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि इस राशि से जिला अमृतसर के 657, बरनाला के 07, बठिंडा के 44, फिरोजपुर के 124, गुरदासपुर के 509, होशियारपुर के 79 और जालंधर के 92 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है। इसी प्रकार जिला मानसा के 143, श्री मुक्तसर साहिब के 70, पटियाला के 42, पठानकोट के 290, रूपनगर के 35, एस.ए.एस. नगर के 13, संगरूर के 50 और मलेरकोटला के 285 लाभार्थियों को भी लाभ दिया गया है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा राज्य में कम आय वाले परिवारों से संबंधित लड़कियों के विवाह के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी निवासी हो, उसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे का हो, आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित हो तथा परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम हो। ऐसे परिवारों की दो बेटियां इस योजना का लाभ लेने की पात्र हैं।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि वित्तीय सहायता का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने और उन्हें आर्थिक रूप से और मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां अन्य वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए भी लगातार कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments