HomePunjabपंजाब सरकार ने “रोहू” को राज्य मछली घोषित किया

पंजाब सरकार ने “रोहू” को राज्य मछली घोषित किया

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में रोहू (लाबियो रोहिता) को पंजाब की राज्य मछली घोषित किया। राज्य के समृद्ध जलजीव संसाधनों पर प्रकाश डालते हुए श्री खुड्डियां ने कहा कि पंजाब का मत्स्य पालन क्षेत्र लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। वर्तमान में राज्य में 43,683 एकड़ क्षेत्र में मत्स्य पालन किया जा रहा है, जिससे सालाना लगभग दो लाख टन मछली का उत्पादन हो रहा है।

इस उत्पादन में रोहू मछली का महत्वपूर्ण योगदान है, जो 42,353 टन (कुल उत्पादन का 21.18 प्रतिशत) है। इसकी कीमत 160 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक होती है। यह मूल्यवान मछली अपने फ्यूसीफॉर्म शरीर और बड़े साइक्लोइड स्केल्स के कारण प्राकृतिक जलस्रोतों में 45 किलोग्राम तक बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि रोहू मछली प्रोटीन, विटामिन ए, बी और डी, तथा ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। इस कारण यह न केवल पंजाब में बल्कि अन्य राज्यों में भी स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन के रूप में लोकप्रिय है।

खुड्डियां ने इस क्षेत्र के विकास में मत्स्य पालन विभाग और सहयोगी संस्थानों की भूमिका की सराहना करते हुए रोहू को राज्य मछली घोषित करने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इंडियन मेजर कार्पस (आइ.एम.सीज़) – रोहू, कतला और मृगल – के महत्व पर भी प्रकाश डाला। विभाग के प्रधान सचिव राहुल भंडारी ने कहा कि रोहू को राज्य मछली घोषित करने से जलस्रोतों में इसकी संख्या बढ़ाने और एक्वाकल्चर उत्पादन में वृद्धि के लिए लक्षित नीतियां तैयार की जायेंगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने पीएमएमएसवाइ योजना के तहत बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करते हुए 637 लाभार्थियों को स्व-रोजगार के अवसर प्रदान किये हैं, जिन पर 30.63 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गयी है। इस पहल का उद्देश्य कृषि से संबंधित राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments