HomePunjabपटियाला में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में AAP विधायक अजीत...

पटियाला में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में AAP विधायक अजीत पाल सिंह कोहली को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

पटियाला: पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच राज्य चुनाव आयोग ने पटियाला शहरी क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अजीत पाल सिंह कोहली को कथित तौर पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग ने विधायक को 24 घंटे के भीतर अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

नोटिस जारी होने के बाद विधायक अजीत पाल सिंह कोहली ने अपनी सफाई भी पेश की है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का कोई इरादा नहीं था।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 15 नवंबर को पटियाला के वार्ड नंबर 33 में कुछ विकास कार्यों की घोषणा किए जाने का मामला सामने आया था। आयोग ने इस घटनाक्रम को आदर्श चुनाव आचार संहिता के संभावित उल्लंघन से जुड़ा मानते हुए विधायक को नोटिस जारी किया है। साथ ही निर्धारित समय के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है।

विधायक अजीत पाल सिंह कोहली ने दी सफाई

नोटिस के संबंध में विधायक अजीत पाल सिंह कोहली ने कहा कि जिस घटना को लेकर आयोग ने जवाब मांगा है, वह चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले की है। उन्होंने आशंका जताई कि संभव है उनकी मीडिया टीम ने इस संबंध में सोशल मीडिया पोस्ट बाद में अपलोड की हो, जिसके कारण यह मामला सामने आया।

विधायक ने आगे कहा कि वह लंबे समय से चुनाव लड़ते और चुनावी प्रक्रियाओं को देखते आ रहे हैं। उन्हें चुनाव आयोग के नियमों और आचार संहिता की पूरी जानकारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से नियमों के विरुद्ध जाने की कोई मंशा नहीं थी और वह आयोग के निर्देशों का सम्मान करते हैं। फिलहाल राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिस पर विधायक के जवाब का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments