HomePunjabपराली प्रबंधन में बड़ा निवेश: जापानी कंपनी पंजाब में लगाएगी 1,500 करोड़...

पराली प्रबंधन में बड़ा निवेश: जापानी कंपनी पंजाब में लगाएगी 1,500 करोड़ का प्रोजेक्ट

चंडीगढ़: पंजाब में धान की पराली की समस्या से निपटने के लिए एक बड़ी पहल करते हुए जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी ‘ग्लोबल नेटवर्क जापान’ (जी.एन.जे.) ग्रुप ने राज्य में निवेश करने की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कंपनी के शिष्टमंडल के साथ बैठक की और उन्हें सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। कंपनी ने पराली के वेस्टेज से ऊर्जा बनाने और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए करीब 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए एक लाभदायक प्रोजेक्ट बताया है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि धान की पराली जलाना राज्य के सामने एक बड़ी पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी चुनौती है। ऐसे में जापानी कंपनी के साथ यह रणनीतिक गठजोड़ समय की मांग है। इस प्रोजेक्ट से न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि यह एक हरा-भरा और खुशहाल भविष्य बनाने में भी मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली जलाने से जमीन की उपजाऊ शक्ति कम होती है और किसानों का खर्च बढ़ता है, इसलिए सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान चाहती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस निवेश से पंजाब को बड़ा लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments