HomeEntertainmentफीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण पर पहुंचीं उर्वशी रौतेला, अंतरराष्ट्रीय मंच पर...

फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण पर पहुंचीं उर्वशी रौतेला, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का गौरव

ENTERTAINMENT DESK : बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। उन्हें फीफा (FIFA) के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो की ओर से विशेष निमंत्रण मिलने के बाद वैश्विक मंच पर सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस उपलब्धि को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने उर्वशी रौतेला से मुलाकात के बाद खुशी जाहिर करते हुए उन्हें एक वैश्विक पहचान रखने वाली भारतीय अभिनेत्री बताया। उन्होंने कहा कि उर्वशी से मिलकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई और उनके साथ हुई मुलाकात को यादगार अनुभव बताया।

उर्वशी रौतेला ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें और अनुभव अपने प्रशंसकों के साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े संगठन से जुड़ना और उसके शीर्ष अधिकारी से मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। अभिनेत्री ने इस अवसर को भारत के लिए भी एक खास पल बताया। पिछले कुछ वर्षों में उर्वशी रौतेला कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों, खेल आयोजनों और वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आई हैं। यही वजह है कि उनकी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी लगातार मजबूत होती जा रही है।

हालांकि, इस आयोजन में उनकी भूमिका को लेकर आधिकारिक तौर पर फीफा की ओर से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण और मुलाकात ने अभिनेत्री को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। उर्वशी रौतेला के प्रशंसकों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। सोशल मीडिया पर लोग इसे भारतीय मनोरंजन जगत के लिए गर्व का क्षण बताते हुए अभिनेत्री की सफलता की सराहना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments