HomePunjabबठिंडा में भाजपा नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला, वीडियो...

बठिंडा में भाजपा नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला, वीडियो बनाते हुए वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े नेता और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग के ‘हैनमैन क्लिनिक’ को निशाना बनाया गया है। दो नकाबपोश बदमाशों ने क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गनीमत यह रही कि हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन क्लिनिक परिसर में खड़ी एक एक्टिवा इसकी चपेट में आ गई और जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

बदमाशों ने बनाई हमले की वीडियो
जानकारी के अनुसार,
वारदात को अंजाम देने आए दो नकाबपोश युवकों में से एक पेट्रोल बम तैयार कर रहा था, जबकि दूसरा पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। बम तैयार होते ही आरोपी ने जलती हुई बोतल क्लिनिक के गेट के अंदर फेंक दी, जिससे वहां खड़ी स्कूटी में तुरंत आग लग गई।

शोर मचने पर भागे आरोपी, पुलिस जांच में जुटी
धमाके और आग की आवाज सुनकर क्लिनिक के अंदर मौजूद व्यक्ति ने तुरंत शोर मचा दिया। आवाज सुनकर जैसे ही आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे,
दोनों हमलावर घबराकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments