HomePunjabबूह हवेलियां हत्याकांड: लव को अगवा कर हत्या करने वाले आरोपितों का...

बूह हवेलियां हत्याकांड: लव को अगवा कर हत्या करने वाले आरोपितों का अब तक सुराग नहीं

तरनतारन। बूह हवेलियां हत्याकांड में पुलिस की जांच लगातार जारी है, लेकिन मोगा के धर्मकोट से लवजीत सिंह उर्फ लव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले आरोपितों का अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने हरिके पत्तन से धर्मकोट तक करीब 62 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और रास्ते में पड़ने वाले दो टोल प्लाजा की फुटेज भी जांची, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा।

शुक्रवार को सिविल अस्पताल पट्टी में लव कोट के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसी दौरान बूह हवेलियां में उसके हाथों मारे गए उसके जिगरी दोस्त सतपाल सिंह पाला की आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास भी हुई। पाला की अंतिम अरदास में गांव के भी गिने-चुने लोग ही शामिल हुए, जबकि पट्टी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लव के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।

जानकारी के अनुसार, कनाडा से लौटकर रेत का कारोबार करने वाले सतपाल सिंह पाला की 12 अगस्त को उसके जिगरी दोस्त लव कोट ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पाला का बड़ा भाई सतनाम सिंह उर्फ सत्ता अपने भाई के हत्यारे की तलाश में जुट गया था। उसने लव कोट की जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की थी और इंटरनेट मीडिया पर लव की तस्वीर के साथ पोस्ट डाली थी।

लव की हत्या के मामले की जांच के लिए डीएसपी (आई) शिवदर्शन सिंह, थाना हरिके पत्तन के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह और सीआईए स्टाफ प्रभारी रुपिंदरपाल सिंह की टीम गठित की गई है। पुलिस ने हरिके पत्तन से धर्मकोट के बीच आने वाले दो टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने पूछताछ के लिए करीब छह लोगों को राउंडअप किया है।

उधर, 12 अगस्त को मारे गए सतपाल सिंह पाला की आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। अंतिम अरदास में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा भी पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

सिविल अस्पताल पट्टी के एसएमओ डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया कि डॉ. प्रदुमन सिंह, डॉ. लविश कुमार और डॉ. हरलीन कौर के तीन सदस्यीय मेडिकल पैनल ने लवजीत सिंह उर्फ लव कोट के शव का पोस्टमार्टम किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments