HomeEntertainmentबॉयफ्रेंड के प्रपोजल पर भावुक हुईं जिया शंकर, डायमंड रिंग ने खींचा...

बॉयफ्रेंड के प्रपोजल पर भावुक हुईं जिया शंकर, डायमंड रिंग ने खींचा सबका ध्यान

ENTERTAINMENT DESK : अभिनेत्री जिया शंकर की जिंदगी में एक नया और खास अध्याय जुड़ गया है। उनके बॉयफ्रेंड कारण धनक ने बेहद रोमांटिक अंदाज में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे देखकर जिया भावुक हो गईं। इस यादगार पल का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रपोजल के दौरान कारण ने जिया को सरप्राइज देते हुए घुटनों के बल बैठकर अपने दिल की बात कही। यह खास पल देखकर अभिनेत्री अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। इसके बाद उन्होंने खुशी-खुशी प्रपोजल स्वीकार कर लिया।

इस मौके पर जिया ने अपनी खूबसूरत डायमंड एंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की, जिसने फैंस का खास ध्यान आकर्षित किया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी रिंग और इस रोमांटिक पल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। प्रपोजल की तस्वीरें सामने आते ही टीवी और मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने जिया और कारण को बधाई दी। वहीं, फैंस भी दोनों की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। जिया शंकर टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वहीं, कारण धनक भी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे और अब उन्होंने अपने रिश्ते को नया मुकाम देने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर यह रोमांटिक मोमेंट लगातार चर्चा में बना हुआ है। फैंस का कहना है कि यह साल के सबसे खूबसूरत सेलिब्रिटी प्रपोजल्स में से एक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments