मुंबई: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों चर्चा में है और इसमें तेज प्रताप यादव अपने अलग अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। शो के एक प्रोमो में तेज प्रताप बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ मजाकिया अंदाज में बातचीत करते और फ्लर्ट करते नजर आए। इस दौरान मल्लिका भी उनकी बातों पर मुस्कुराती और शरमाती दिखाई दीं।
प्रोमो में तेज प्रताप यादव मल्लिका शेरावत का हाथ देखकर उनका भविष्य बताने की कोशिश करते हैं। उन्होंने मल्लिका से कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन पर अभिनेत्री भी हैरान रह गईं और उनकी बातों से सहमति जताती नजर आईं।
मल्लिका का हाथ देखकर बताई भविष्य की बात
‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में तेज प्रताप मल्लिका शेरावत का हाथ देखते हुए कहते हैं, “आपका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। आपको हर्ट भी बहुत करते हैं लोग।” तेज प्रताप की यह बात सुनकर मल्लिका सहमति में सिर हिलाती हैं।
इसके बाद तेज प्रताप उनसे उनकी राशि पूछते हैं। मल्लिका बताती हैं कि उनकी राशि तुला है। यह सुनते ही तेज प्रताप कहते हैं कि तुला राशि उनकी भी है। दोनों के बीच की यह बातचीत प्रोमो में काफी दिलचस्प नजर आ रही है।
नजरें मिलीं तो शरमा गए तेज प्रताप
प्रोमो में एक पल ऐसा भी आता है, जब तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत की नजरें एक-दूसरे से मिलती हैं। इस दौरान तेज प्रताप शरमाते हुए दिखाई देते हैं, जबकि मल्लिका भी मुस्कुराती नजर आती हैं। दोनों की यह केमिस्ट्री अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
पहले भी शेयर किया था मल्लिका के साथ वीडियो
कुछ दिन पहले तेज प्रताप यादव ने मल्लिका शेरावत के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने इसके साथ संकेत दिया था कि कुछ एक्साइटिंग आने वाला है। हालांकि, उस समय उन्होंने यह साफ नहीं किया था कि दोनों किस प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं।
अब ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो से साफ हो गया है कि मल्लिका शेरावत शो में पहुंची हैं, जहां तेज प्रताप यादव बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो में उनका अंदाज और मल्लिका के साथ उनकी बातचीत दर्शकों के बीच खासा ध्यान खींच रही है।


