HomePunjabमंडियों में अनाज पर बारिश के प्रभाव का आकलन करने के लिए...

मंडियों में अनाज पर बारिश के प्रभाव का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीमें आएंगी : कटारूचक

एसएएस नगर: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सोमवार को कहा कि धान पर हाल ही में हुई बारिश के प्रभाव का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीमें शीघ्र ही पंजाब की मंडियों का दौरा करेंगी।
श्री कटारूचक ने खरड़ अनाज मंडी के दौरे के दौरान खरीद कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति के बावजूद सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए किसानों, एजेंसियों और अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि पंजाब में अब तक 18 लाख टन धान की आवक दर्ज की गयी है, जिसमें से 17 लाख टन की खरीद हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि खरीदे गये धान के बदले किसानों को 3,215 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के पास चालू खरीफ विपणन सत्र के लिए पहले से ही 27,000 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा (सीसीएल) है। कटारूचक ने कहा, “ कुछ इलाकों में खराब मौसम के कारण फसलों को हुए नुकसान के बावजूद, पंजाब केंद्रीय पूल में 172 लाख टन धान का योगदान देने का अपना लक्ष्य पूरा करेगा। पंजाब के किसान मौसम की चुनौतियों का बड़ी हिम्मत और दृढ़ता से सामना कर रहे हैं।”

स्थानीय खरीद व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए, ज़िला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ. नवरीत ने मंत्री को बताया कि एसएएस नगर ज़िले में 2,01,199 टन धान की अपेक्षित आवक के मुकाबले 75,996 टन धान की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि किसानों के खातों में 172.72 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही जमा किया जा चुका है, जो कि नियमों के अनुसार 48 घंटों के भीतर देय बकाया राशि का 109 प्रतिशत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments